उत्तराखंड: दरगाह में दिखी शराब की खाली पेटी..गुस्से में स्थानीय लोग

रुड़की के पिरान कलियर दरगाह में दरगाह की देखरेख और सुख-सुविधा के मध्य नजर बनाए गए दफ्तर में दान पात्रों के साथ ही अंग्रेजी शराब की खाली पेटी मिलने के बाद वहां बवाल मच गया। जानिए पूरा मामला
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Piran Kaliyar Dargah: Empty case of liquor in Piran Kaliyar Dargah
Image: Empty case of liquor in Piran Kaliyar Dargah

हरिद्वार: रुड़की के पिरान कलियर से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। हाल ही में पिरान कलियर दरगाह के अंदर बवाल मच गया। दरगाह के अंदर अंग्रेजी शराब की खाली पेटी रखी दिखाई देने के बाद वहीं लोगों द्वारा जम कर हंगामा मचाया गया। आपको बता दें कि इस्लाम धर्म के अंदर शराब वर्जित है शराब को हराम कहा गया है। ऐसे में दरगाह के अंदर अंग्रेजी शराब की पेटी देखकर वहां पर लोग भड़क गए और उन्होंने जमकर हंगामा किया।पिरान कलियर में दरगाह की देखरेख और सुख सुविधा के मध्य नजर बनाए गए दफ्तर के आंगन में दान पात्रों के साथ ही अंग्रेजी शराब की खाली पेटी रखी हुई थी और जैसे ही आस्थावान लोगों की नजर अंग्रेजी शराब की पेटी पर पड़े वह गुस्से से आगबबूला हो गए और उन्होंने दरगाह के प्रशासन के ऊपर तमाम सवाल खड़े कर दिए।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ITBP जवान पर शादी का झांसा देकर रेप का आरोप..दर्ज हुआ केस
उनका कहना है कि दरगाह के अंदर शराब की खाली पेटी का होना हराम है। यह सोचने वाली बात है कि शराब की खाली पेटी दरगाह के दफ्तर के अंदर आखिर क्यों और कैसे आई और शराब की पेटी का इस्तेमाल किस चीज के लिए दरगाह के अंदर किया गया। वहीं दरगाह के प्रबंधक मोहम्मद हारुन का कहना है कि यह एक बड़ी लापरवाही है और इस पूरे मामले की जांच हो रही है। उनका कहना है कि शराब की पेटी में कोई इफ्तारी के लिए फल लेकर आया था इसके बाद यह पेटी यहीं पर पड़ी रह गई थी। उनका कहना है कि इस पूरे मामले की जांच करवा कर उचित कार्यवाही की जाएगी और यह भी पता लगाया जाएगा कि आखिर यह शराब की पेटी यहां पर किसने और क्यों रखी है।