Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल के रामनगर में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े की कीमत ममेरे भाई को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने गोली मारकर ममेरे भाई की हत्या कर दी। दरअसल युवक की शादी के लिए ममेरे भाई ने ही लड़की पसंद की थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच अनबन रहने लगी तो युवक इसके लिए ममेरे भाई को जिम्मेदार समझने लगा। मंगलवार को युवक ने गोली मारकर ममेरे भाई की जान ले ली। चलिए पूरा मामला बताते हैं। घटना मालधन चौड़ क्षेत्र की है। मंगलवार तड़के 3 बजे यहां गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मरने वाले की पहचान गौतमनगर नंबर-5 निवासी भगत सिंह (50) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि ममेरे भाई प्रेमवीर राजपाल निवासी कुंडेश्वरी काशीपुर ने गोली मारकर भगत सिंह की जान ले ली। आरोपी ने ऐसा क्यों किया, परिजनों ने इसकी वजह भी बताई। मृतक के बेटे राहुल ने बताया कि आरोपी प्रेमवीर की ससुराल उन्हीं के गांव में है।