Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: गर्मी का मौसम राज्य सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है। पौड़ी से लेकर पिथौरागढ़ तक जंगल धधक रहे हैं। जंगल में लगी आग वन संपदा को राख करने के साथ-साथ लोगों की जान लील रही है। चमोली के रहने वाले 65 वर्षीय रघुवीर लाल के साथ भी यही हुआ। जंगल की आग बुझाते वक्त रघुवीर लाल बुरी तरह झुलस गए, जिस वजह से उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा गैरसैंण इलाके में हुआ। जहां रिठिया स्टेट के रिंगालसैंण में जंगल की आग बुझाते समय बुजुर्ग की झुलसकर मौत हो गई। रघुवीर लाल गड़ोली इलाके में रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार संबंधित वन क्षेत्र स्थानीय विधायक सुरेन्द्र सिंह नेगी के परिजनों का है। रघुवीर लाल ही इसकी देखरेख करते थे। मंगलवार को वो रिठिया स्टेट में रिंगालसैंण के सिविल जंगल में लगी आग को बुझा रहे थे। इस दौरान वो आग की लपटों में घिर गए। रघुवीर लाल की चीख सुनकर ग्रामीण उनकी तरफ दौड़ पड़े।