Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर है। तल्लीताल हरिनगर क्षेत्र में बुधवार को रमजान के पहले दिन मुस्लिम समुदाय के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। रमजान की नमाज के बाद किसी बात पर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिडते रहे। आखिरकार पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। इस खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रुपये घायल हैं। दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। खबर ये है भी है इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, हालांकि इसकी अभी पुषिटि नहीं हो पाई है।।तल्लीताल स्थित छोटी मस्जिद से रमजान की नमाज के बाद लोग बाहर निकल रहे थे। तभी कुछ लोग और कुछ महिलाएं हॉकी तथा लाठी-डंडे आदि लेकर मस्जिद के बाहर खड़े थे। उन्होंने मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकलते ही दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। हमले में शामिन और नवाब नामक दो युवक बुरी तरह से घायल व लहूलुहान हो गए। दोनों को बीडी पांडे जिला चिकित्सालय लाया गया। अस्पताल में भी दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार एक बुरी तरह से घायल व्यक्ति की हल्द्वानी ले जाते समय मौत हो गई है। मामले में तल्लीताल पुलिस जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: कुंभ में शामिल होने गए अखिलेश यादव कोरोना पॉजिटिव..कई संतों से की थी मुलाकात