Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना काल में जिंदगी मुश्किल हो गई है। आर्थिक दिक्कतों से जूझ रहे युवा हालात से लड़ने की बजाए मौत को गले लगा रहे हैं। अब ऊधमसिंहनगर में ही देख लें, यहां विशाल सागर उर्फ मोनू नाम के युवक ने रोजगार के लिए एक टेंपो खरीदा था, लेकिन यही टेंपो मोनू की मौत की वजह बन गया। टेंपो की किश्त जमा न कर पाने से निराश मोनू ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। मोनू सिर्फ 25 साल का था। उसकी मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना रुद्रपुर के जगतपुरा आवास विकास क्षेत्र की है। यहां जगदीश लाल के बेटे मोनू ने लोन लेकर एक टेंपो खरीदा था, लेकिन काम ज्यादा अच्छा नहीं चल रहा था। टेंपो का मासिक किश्त भरने लायक रकम भी नहीं निकल पा रही थी।