Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा आज से आने वाले 3 दिनों तक 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तराखंड में मौसम खराब हो सकता है और बारिश और ओलावृष्टि के आसार भी नजर आ रहे हैं। मौसम में शुष्कता महसूस की जा सकती है और लगातार बढ़ते हुए पारे के बीच में बारिश होने से तापमान में गिरावट की उम्मीद भी की जा रही है। मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड के 5 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। पहाड़ों पर बरसात एवं ओलावृष्टि का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी साफ दिखाई देगा और मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवाएं चल सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वे 5 जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने आज से लेकर आने वाले 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है और इन 5 जिलों में बरसात लोगों की मुसीबतें बढ़ाएगी। वे जिले हैं देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी। इन जिलों में रहने वाले लोगों को कुछ दिनों तक सावधान रहने की जरूरत है। रविवार के बाद इन जिलों में मौसम खुलने की उम्मीद है मगर रविवार तक इन जिलों में बरसात के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं भी मौसम विभाग ने जताई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बरसात के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। पहाड़ों पर बिगड़ते मौसम का असर मैदानी क्षेत्र में भी दिखाई देगा और मैदानी क्षेत्रों में भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झौंकेदार हवा भी चल सकती है।