Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: पहाड़ की जिंदगी में पग-पग पर खतरे हैं। यहां कब-कहां हादसा हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। जंगल में घास-लकड़ी लेने गए लोगों की जान हमेशा खतरे में रहती है, लेकिन जिंदगी की गाड़ी खींचने के लिए लोग जान की परवाह किए बगैर हर दिन खतरों से खेलते हैं। उत्तरकाशी में रहने वाला अवधेश भी यही कर रहा था। गुरुवार को वो पत्नी संग वरुणावत के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में लकड़ियां जमा कर रहा था, इस दौरान युवक गहरी खाई में गिर गया, जिस वजह से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मौके से हादसे की रूह कंपा देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। मरने वाले युवक की शिनाख्त ज्ञानसू के रहने वाले अवधेश पुत्र आत्माराम के रूप में हुई। अवधेश सिर्फ 31 साल का था। गुरुवार की शाम अवधेश अपनी पत्नी संग जंगल में लकड़ी लेने गया था। दंपती वरुणावत पर्वत क्षेत्र में लकड़ियां बीन रहे थे। आगे पढ़िए