उत्तराखंड: इतिहास में पहली बार..अलग-अलग दिन खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

जो सदियों में नहीं हुआ, वो इस साल होने जा रहा है। इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे। इसकी वजह हम आपको आगे बताएंगे।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Gangotri Yamunotri Dham Kapat: Gangotri Yamunotri Dham kapat will open on different days
Image: Gangotri Yamunotri Dham kapat will open on different days

उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन तय हो गया है। रविवार को यमुना जयंती के मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का शुभ मुहूर्त तय किया। यमुनोत्री धाम के कपाट 14 मई को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर खुलेंगे। जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई की सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर खोले जाएंगे। देश के इतिहास में ये पहला अवसर होगा जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे। परंपरानुसार गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पर्व पर खुलते हैं, लेकिन इस बार दोनों धाम के कपाट अलग-अलग दिन खुलेंगे। इसकी वजह भी आपको बताते हैं। दरअसल इस बार अक्षय तृतीया का पर्व दो दिन यानी 14 मई की सुबह साढ़े सात बजे से लेकर 15 मई की सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। पर्व दो दिनों में व्यतीत हो रहा है, इसलिए दोनों धाम के कपाट भी अलग-अलग तिथि में खुलेंगे। यमुना जयंती के अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने यमुनोत्री धाम के खुलने की तिथि और मुहूर्त को लेकर मंथन किया।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: महाराष्ट्र से लौटे व्यक्ति की कोरोना से मौत..स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
बैठक में ज्योतिषाचार्यों ने यमुनोत्री धाम के कपाट खोलने के लिए 14 मई का दिन तय किया। इस दिन सुबह सवा 9 बजे शनिदेव की अगुवाई में मां यमुना की डोली शीतकालीन प्रवास खुशीमठ से यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। दोपहर में ठीक 12 बजकर 15 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। अगले दिन 15 मई को गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इससे पहले 14 मई को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। 15 मई को सुबह 05 बजे मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम पहुंचेगी। जहां शुभ बेला पर सुबह 07 बजकर 30 मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। सदियों से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट एक ही दिन खुलते रहे हैं, लेकिन इस बार अक्षय तृतीया का पर्व दो दिनों में व्यतीत हो रहा है। इसलिए तीर्थ पुरोहितों ने धाम के कपाट अलग-अलग दिन खोलने का निर्णय लिया है।