Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: पहाड़ में नदी किनारे मलबा जमा होने से बनी झीलें किस हद तक खतरनाक हो सकती हैं, इसकी एक बानगी हम चमोली आपदा के रूप में देख चुके हैं। कुमाऊं का मुनस्यारी क्षेत्र भी इसी तरह के संकट से जूझ रहा था। यहां निर्माणाधीन सड़कों का मलबा गोरी नदी में डाला जा रहा था। जिससे नदी का प्रवाह प्रभावित हुआ और झील बनने लगी। हालांकि राहत वाली बात ये है कि झील से पानी के निकासी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गुरुवार को तहसील मुख्यालय से राजस्व विभाग की एक टीम ने यहां पहुंचकर ताजा हालात का जायजा लिया। टीम का कहना है कि इस जगह पर नदी का प्रवाह बना हुआ है, लिहाजा झील बनने से किसी तरह का खतरा नहीं है। टीम ने नदी में डाले गए पत्थरों को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। ये झील ओपी नाम की जगह पर बनी है, जो कि मुनस्यारी तहसील से 15 किमी दूर है।