Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
रुड़की: मोक्षनगरी हरिद्वार। कुंभ आयोजन और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच यहां शनिवार को एक ऐसी दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया। यहां रुड़की में बीबीए की छात्रा की दिनदहाड़े घर में घुसकर गला रेतकर हत्या कर दी गई। तीन युवक दिन दहाड़े घर में घुस आए थे और 21 साल की निधि की हत्या कर वहां से फरार हो गए। हिंदू संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक आरोपी का नाम हैदर है। बताया जा रहा है कि हैदर और निधि के बीच अक्सर बातचीत होती थी। हैदर सऊदी अरब में काम करता था। आरोपी हैदर का परिवार सफरपुर में रहता है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच कॉल और व्हाट्सएप पर बातचीत करने की जानकारी मिली है। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा गया था। जिस पर निधि ने हैदर संग बात करनी बंद कर दी थी। इतनी सी बात पर हैदर ने निर्ममता से निधि की हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। निधि का परिवार कृष्णानगर गली नंबर-20 में रहता है। वो बीबीए कर रही थी। आगे पढ़िए