Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: पहाड़ में हर दिन हो रहे सड़क हादसों में बेगुनाह लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। रफ्तार का जुनून और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी वाहन चालकों की जान पर भारी पड़ रही है। देहरादून के विकासनगर में भी एक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक निजी कार भूनाड़ गांव के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान 31 साल के अविनाश के रूप में हुई। वो सारनी गांव का रहने वाला था। रविवार को अविनाश गांव में एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने गया था। वहां से लौटते वक्त अविनाश का अपने रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बन गया। वो कार में सवार होकर सारनी गांव से हरटाड़-छजाड की ओर निकल गया। अविनाश अपनी धुन में आगे बढ़ता चला जा रहा था। तभी दारागाड़-कथियान रोड पर भूनाड़ गांव के पास अविनाश ने कार पर से नियंत्रण खो दिया।