उत्तराखंड: 8 जिलों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी..जारी हुआ यलो अलर्ट

पिछले दिनों प्रदेश में जमकर बारिश और बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद मौसम साफ हो गया था, हालांकि कुछ दिनों की राहत के बाद आज से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Snowfall Uttarakhand: Rainfall expected in 8 districts of Uttarakhand
Image: Rainfall expected in 8 districts of Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का सिलसिला जारी रहेगा। 28 अप्रैल यानी आज से पर्वतीय इलाकों में बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो कि 30 अप्रैल तक जारी रहने का अनुमान है। खराब मौसम पहाड़वासियों की दिक्कतें बढ़ा सकता है। मौसम विभाग ने आठ पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। यहां कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है, उनमें उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल शामिल हैं। आज शाम से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 29 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले में हल्की बारिश-बर्फबारी की संभावना है, जबकि रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा और नैनीताल में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना के बीच दो और बीमारियों का डर...खुद को ऐसे रखें सुरक्षित
30 अप्रैल को भी उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल समेत 9 जिलों में बारिश-बर्फबारी होने का अनुमान है। बारिश का दौर 30 अप्रैल के बाद भी जारी रह सकता है। पिछले दिनों प्रदेश में जमकर बारिश और बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद मौसम साफ हो गया था। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिलने लगी तो तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान रहे। तापमान भी सामान्य से अधिक पहुंच गया था। देहरादून में भी तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, जो कि सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। दूसरे शहरों में भी गर्मी से लोग बेहाल रहे। हालांकि आज से अगले तीन दिनों तक प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।