Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से एक सुखद खबर सामने आई है जहां पर जंगलों में दुर्लभ हिमालयन उड़ने वाली लाल गिलहरी का जोड़ा कैमरे में कैद हुआ है। इसको उड़न गिलहरी भी कहा जाता है। बता दें कि पिथौरागढ़ के गार्जिला गांव के जंगलों में उड़ने वाली लाल गिलहरी का यह अद्भुत और अनोखा जोड़ा देखा गया है। 1 साल पहले यह दुर्लभ गिलहरी रुद्रप्रयाग के जंगलों में दिखाई दी गई थी। इस गिलहरी का वैज्ञानिक नाम टेरोमायनी है। बता दें कि यह गिलहरी शाकाहारी होती है और रात में ही अपने भोजन की तलाश में निकलती है। मध्य हिमालय में पाई जाने वाली है उड़ने वाली लाल गिलहरी नेवले के आकार की होती है और वह अपने पंजों को पैराशूट की तरह इस्तेमाल कर एक पेड़ से दूसरे पेड़ पर ऊंची छलांग लगाने के लिए जाने जाती है। आपको यह सुनकर आश्चर्य होगा कि यह गिलहरी 30 से 40 फीट तक संतुलन बनाकर अपने पंजों का इस्तेमाल कर छलांग लगा सकती है। जब से पिथौरागढ़ के जंगलों में लाल गिलहरी का जोड़ा देखा गया है तब से यह कौतूहल का विषय बना हुआ है।