Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: कंस्ट्रक्शन साइट और घरों में बनी पानी की खुली टंकियां मासूमों के लिए काल साबित हो रही हैं। पिछले महीने देहरादून में कंस्ट्रक्शन साइट में बने पानी के टैंक में डूबने से 2 साल के मासूम की मौत हो गई थी, अब ऐसा ही दर्दनाक हादसा नैनीताल में हुआ है। यहां मजदूर का 3 साल का बेटा खेलते-खेलते पानी की टंकी में जा गिरा। जब तक परिजनों को हादसे की खबर मिली, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। श्रमिक परिवार में सिर्फ एक ही संतान थी, पूरा परिवार उस पर जान छिड़कता था, लेकिन मंगलवार को घर का चिराग बुझ गया। हादसा हल्द्वानी में हुआ। यहां मोटाहल्दू के जयपुर खीमा गांव में 3 वर्षीय बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्चे के पिता नंदकिशोर मूलरूप से बिहार के मोतिहारी के रहने वाले हैं। वो मजदूरी कर किसी तरह जीवन यापन करते हैं।