Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। चमोली जिले में नारायण बगड़ के पंती में दो नाबालिग किशोरों की पिंडर नदी में डूबने से दर्दनाक मृत्यु हो गई है। एक किशोर का शव पुलिस ने शुक्रवार को बरामद किया है जबकि दूसरे किशोर का शव अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है और पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम नदी किनारे किशोर का शव ढूंढने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों लोग अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे फिर लापता हो गए थे। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दूसरे किशोर की तलाश की जा रही है। इस पूरी घटना के बाद से ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है..चलिए आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं। मामला चमोली जिले के नारायण बगड़ के पंती गांव का बताया जा रहा है। वहां के निवासी 13 वर्षीय प्रियांशु नेगी और 14 वर्षीय गजेंद्र सेमवाल दोनों बीते बृहस्पतिवार को अपने घर से ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे लेकिन वे देर रात तक अपने घर नहीं पहुंचे जिसके बाद उन दोनों के परिजन चिंतित हो उठे और दोनों के लापता होने की आशंका जताते हुए उनके परिजनों ने दोनों बच्चों की खोज करनी शुरू की। इसी दौरान पिंडर नदी के किनारे दोनों की चप्पलें, ट्यूशन की किताबें और कपड़े मिले। आगे पढ़िए