Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के दन्या हत्याकांड में पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी लड़की के पिता शिवदत्त पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा इस मामले में ग्राम प्रधान को भी गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि दन्या में भुवन जोशी नाम के युवक की गांव वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में लड़की पर साजिश रचने के आरोप लग रहे हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रूबाल निवासी भुवन चंद्र , डसीला निवासी कैलाश सिंह और ललित सिंह दन्या थाना क्षेत्र के अंतर्गत सलपड़ गांव में बीते बुधवार को एक किशोरी से मिलने गए थे। इसके बाद आक्रोशित ग्गांव वालों ने भुवन और कैलाश की जमकर पिटाई कर दी। उन्हें अधमरी हालत में पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि ललित मौके से फरार हो गया।मारपीट में घायल भुवन की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के परिजनों ने दन्या थाना में ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस का एक्शन शुरू हुआ। पहले पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और इसके बाद मुख्य आरोपी यानी लड़की के पिता शिवदत्त पांडे को भी गिरफ्तार कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM तीरथ ने किए बड़े ऐलान..अब शादी में सिर्फ 25 लोग, जिलाधिकारियों को दी ये पावर