उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी आगे..देखिए 5 चरणों के रिजल्ट

सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस के लिए उत्तराखंड में सम्मान की लड़ाई साबित हो रहे हैं... ताजा आंकड़े देखिये.
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Salt assembly by-election results: Salt assembly by-election results
Image: Salt assembly by-election results

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह जीना का पिछले साल नवंबर में कोविड-19 से निधन हो गया था। इस बाद सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए हैं। बीजेपी से महेश जीना उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे हैं। आज यानी रविवार सुबह से मतगणना शुरू हो गई है। ये सीट बीजेपी और कांग्रेस के लिए उत्तराखंड में सम्मान की लड़ाई साबित हो रही है। अनुमान है कि आज दोपहर तक इसके नतीजे आ जाएंगे। इसके बाद ही पता लगेगा कि साल्ट विधानसभा की ये सम्मान की लड़ाई किसके पक्ष में जाती है। बहरहाल सूत्रों की मानें तो सल्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव में पांचवें चरण में भाजपा 1759 मतों से आगे है। अल्मोड़ा जिले में मतगणना केंद्र पर कोविड नियमों का सख्त पालन किया जा रहा है। कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बाद ही प्रत्याशी और एजेंट भी मतदान केंद्र में आवाजाही कर पा रहे हैं। आज दोपहर तक नतीजे आने का संभावना है.. पांचवे राउंड के बाद मतगणना के परिणाम ये हैं…
1) महेश जीना - 8789 वोट
2) गंगा पंचोली -7030 वोट
3) जगदीश चंद्र -187 वोट
4) नंदकिशोर -129 वोट
5) पान सिंह -173 वोट
6) शिव सिंह रावत -307 वोट
7) सुरेंद्र सिंह -249 वोट
8) नोटा -309 वोट
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बंद कमरे में बीटेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान..कई दिनों से था आइसोलेट