Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
अल्मोड़ा: दन्या के ग्राम आरा सलपड में हुई घटना जिसमें गांव वालों ने एक युवा भुवन जोशी को बुरी तरह से पीट पीट कर मार डाला पहाड़ जैसे शांत इलाके में इस प्रकार की घटना को निश्चित तौर पर सही नही ठहराया जा सकता । लेकिन धीरे धीरे इस मामले में कई ऐसे पहलू सामने आ रहे हैं जो दोनों ही तरह से पहाड़ की अस्मिता को छलनी करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो लगातार वायरल हो रहा है। लोग अब कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। लोग ये भी कह रहे हैं कि हत्या करना अक्षम्य अपराध है लेकिन उससे पहले जो हुआ था, वो भी गलत था। वीडियो में दिख रहा है कि उक्त युवक गांव वालों से ही मारपीट करने की बात कहते हैं और सड़क पर और भी 40 लड़के खड़े हैं ये कहकर डराते हैं। हम चाहते हैं कि आप भी ये वीडियो देखिए और तय करें कि हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है। हम किसी भी रूप में नैतिक हनन का कार्य ना करें और ना ही कानून को हाथ में लें। एक स्वस्थ समाज के लिए कानून का राज होना और कानून का सम्मान करना आवश्यक है। पुलिस प्रसाशन से अपील की भुवन जोशी के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। देखिए वीडियो
यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में आज 5606 लोग कोरोना पॉजिटिव..71 लोगों की मौत