बड़ी खबर: उत्तराखंड में 6 मई तक बढ़ाया गया कर्फ्यू, जारी हुए आदेश

6 मई की सुबह 5:00 बजे तक यह कर्फ्यू लगाया गया है। पिछले आदेश के मुताबिक इस कर्फ्यू को कल ही खत्म होना था
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Corona Curfew Uttarakhand: Curfew extended in Uttarakhand till 6 May
Image: Curfew extended in Uttarakhand till 6 May

हरिद्वार: उत्तराखंड से आज की एक बड़ी खबर सामने आई है उत्तराखंड के देहरादून के अलावा उन सभी जिलों में 6 मई तक कर्फ्यू जारी रहेगा, जहां 3 मई तक कर्फ्यू लगा था। जी हां 6 मई की सुबह 5:00 बजे तक यह कर्फ्यू लगाया गया है। पिछले आदेश के मुताबिक इस कर्फ्यू को कल ही खत्म होना था लेकिन इसे अब 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू के दौरान जरूरी वस्तुओं की दुकान ही खुली रहेंगी। कर्फ्यू को उन सभी जगहों में आगे बढ़ाया गया है जहां 3 मई तक कर्फ्यू लगाया गया था। यानी यह समझ लीजिए देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, चंपावत, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर और टिहरी गढ़वाल जिलों में जिन जिन जगहों पर कर्फ्यू लगाया गया था, वो कर्फ्यू अब 6 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान क्या खुलेगा और क्या नहीं..ये भी जान लीजिए। कर्फ्यू के दौरान निजी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। फल सब्जी की दुकानें, डेयरी बेकरी मीट मछली की दुकाने, राशन की दुकानें, सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानें और पशु चारा की दुकानें 12:00 बजे तक ही खुली रह सकेंगी। पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें पूरे समय खुली रहेंगे। आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों और सरकारी वाहनों को केवल ड्यूटी के लिए आवागमन में छूट रहेगी। हवाई जहाज, ट्रेन और बस से यात्रा करने वाले व्यक्तियों को आवागमन में छूट रहेगी। आगे पढ़िए

यह भी पढ़ें - पहाड़ में छोटी सी बात पर ग्रामीण की हत्या..पिता की मौत से गहरे सदमे में 3 बच्चे
शादी समारोह में प्रवेश करने के लिए सामुदायिक हॉल जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों को आवाजाही में प्रतिबंधों के साथ छूट रहेगी। समारोह स्थल पर 25 से ज्यादा व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकेंगे। सार्वजनिक हित के निर्माण कार्य चलते रहेंगे और इनसे जुड़े मजदूरों तथा निर्माण सामग्री के वाहनों को आवागमन में छूट देगी। औद्योगिक इकाइयों और इनके वाहनों और कार्मिकों को आने जाने की छूट होगी। रेस्टोरेंट तथा मिठाई की दुकानों से होम डिलीवरी में छूट रहेगी। शव यात्रा से संबंधित वाहनों को छूट रहेगी तथा अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा व्यक्ति सम्मिलित नहीं हो सकेंगे। सरकार के अधीन सभी शासकीय और अशासकीय कार्यालय बंद रहेंगे। मालवाहक वाहनों को आवागमन में छूट रहेगी। इलाज के लिए अस्पताल जा रहे लोगों को आवागमन में छूट रहेगी। पोस्ट ऑफिस तथा बैंक यथा समय खुले रहेंगे।