Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उत्तरकाशी: बढ़ते हुए कोविड के बीच प्रदेश में कई शादियां हो रही हैं और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना भी पड़ रहा है। प्रदेश में 15 अप्रैल के से बाद लगातार हो रहीं शादियों का नतीजा यह है कि कोरोना के केस राज्य में तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में यह लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि बाहर उत्पन्न हो रहीं तमाम परिस्थितियों को देखते हुए अपने और अपने परिजनों की सुरक्षा का ख्याल रखें और शादियों को प्राथमिकता न दें। सतर्कता एवं सावधानी इस समय सबसे जरूरी है।इन्हीं सब के बीच एक जीती-जागती मिसाल पेश की है उत्तरकाशी के विधायक केदार सिंह रावत ने जिन्होंने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए अपने बेटे की शादी को स्थगित कर दी है। उन्होंने फेसबुक पर यह पोस्ट कर जानकारी दी है और उन्होंने लोगों को संक्रमण से बचने का संदेश देते हुए अपने बेटे आदित्य रावत के विवाह और प्रीतिभोज कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है और इसी के साथ उन्होंने समाज में एक जीवंत उदाहरण पेश किया है। उत्तरकाशी से यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत द्वारा उनके बेटे के विवाह को स्थगित करने के बाद सभी लोग जमकर उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं।