Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के दन्या थाना क्षेत्र के आरा सलपड़ गांव में 28 अप्रैल को युवक की पिटाई की गई थी। इसके बाद युवक की मौत हो गई थी। न्यूज 18 डॉट कॉम ने अब एक बड़ी रिपोर्ट दी है। news18.com की रिपोर्ट के मुताबिक लड़की ने मीडिया से कहा कि घटना वाले दिन उसने ही लड़के को बुलाया था। लड़की ने बताया कि लड़के के पास लड़की का एक वीडियो था। न्यूज 18 की रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि लड़की ने वो वीडियो डिलीट करवाने के लिए लड़के को बुलाया था। हालांकि लड़का वीडियो डिलीट करने के लिए राजी नहीं था। इसके बाद लड़के ने लड़की के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसके बाद लड़की ने गांव वालों को बुला लिया था। आपको बता दें कि इस मामले में आरासलपड़ गांव के 11 लोग अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस केस में पुलिस ने 3 नाबालिगों को भी पकड़ा है। पुलिस अभी भी कई लोगों को गिरफ्तार करने की तैयारी में लगी है। अब पूरा मामला भी जान लीजिए। मामला बीती बुधवार शाम का है। भुवन चंद्र जोशी और कैलाश सिंह को भीड़ ने खूब पीटा था।