उत्तराखंड: अस्पताल में वेंटिलेटर की कमी से महिला की मौत, जांच के आदेश

पावनधाम में बने कोविड स्वास्थ्य केंद्र को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए थे। कहा गया था कि यहां कैजुअलटी रेट जीरो परसेंट होगा, लेकिन उद्घाटन के 24 घंटे के भीतर ही यहां वेंटिलेटर न मिलने से एक महिला की मौत हो गई।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Haridwar News: Woman dies in Haridwar Hospital
Image: Woman dies in Haridwar Hospital

हरिद्वार: धर्मनगरी हरिद्वार। मंगलवार को यहां पावनधाम में 150 बेड का अधिकृत कोविड स्वास्थ्य केंद्र मरीजों के लिए खोल दिया गया। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में भी बड़ी-बड़ी बातें कही गईं। कहा गया कि लोगों को बेहतर इलाज देंगे। उन्हें बचाने की कोशिश की जाएगी। कैजुअलटी रेट जीरो परसेंट होगा, लेकिन इन दावों का सच 24 घंटे के भीतर ही सामने आ गया। यहां कोविड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर न मिलने से एक महिला की मौत हो गई। कनखल क्षेत्र में रहने वाली 66 साल की महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की मौत के बाद उसके बेटे ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बेटे का कहना है कि उद्घाटन के तुरंत बाद ही अस्पताल प्रबंधन ने उससे मरीज को वापस ले जाने को कह दिया था। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं है। बार-बार मिन्नतें करने पर भी डॉक्टर बीमार महिला को देखने नहीं आए।

इलाज के अभाव में महिला ने दम तोड़ दिया। आपको बता दें कि पावनधाम में बने अस्पताल को कुंभ बेस हॉस्पिटल के तौर पर बनाया गया था। तीन दिन पहले पतंजलि और राज्य सरकार के बीच इस हॉस्पिटल के संचालन को लेकर एमओयू साइन हुआ है। योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा था कि ये हॉस्पिटल देश का पहला आदर्श कोविड हॉस्पिटल होगा, जहां कैजुअलटी रेट जीरो होगा। हालांकि हरिद्वार डीएम कह चुके हैं कि अभी यहां क्रिटिकल कोविड मरीजों के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था शुरू करने में वक्त लगेगा। अस्पताल में महिला की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि मेरी संबंधित डॉक्टर से बात हुई है। उनके अनुसार महिला को क्रिटिकल हालत में अस्पताल लाया गया था। इस मामले में किसी की लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।