Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है। इस महीने की शुरुआत से ही मौसम विभाग द्वारा मौसम को लेकर लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई दिनों से बरसात का सिलसिला रुक नहीं रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम में बदलाव देखा गया है। वहीं इसी बीच मौसम विभाग ने आज एक बार फिर से उत्तराखंड के 11 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वे जिले कौन से हैं जहां पर मौसम विभाग ने मौसम खराब होने की संभावना जताई हैं। देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत जिले में आने वाले 24 घंटे मौसम खराब रहेगा और इन जिलों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावनाएं भी जताई गई हैं। वहीं उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बरसात के साथ ही बिजली गिरने की भी संभावनाएं हैं। पर्वतीय जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है।