उत्तराखंड में भीषण हादसा..खाई में गिरी बोलेरो, 3 लोगों की मौत..8 घायल

यह खबर नैनीताल जिले के विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा डालकनडियां कुंडल से है। यहां एक बोलेरो गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर है।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
Nainital News: Bolero falls in a ditch in Nainital
Image: Bolero falls in a ditch in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोनावायरस के कहर के बीच उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक बुरी खबर आ रही है। यह खबर नैनीताल जिले के विकासखंड ओखल कांडा के ग्राम सभा डालकन्या कुंडल से है। यहां एक बोलेरो गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरी बोलेरो गहरी खाई में गिर गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और 8 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस को इस बात की खबर की। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र ओखल कांडा में 108 के माध्यम से पहुंचाया गया है। कुछ घायलों को हल्द्वानी अस्पताल में रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - बड़ी खबर: उत्तराखंड में 18 मई तक रहेगा सख्त कोरोना कर्फ्यू
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक की डालकन्या कुंडल ग्राम सभा में रविवार शाम को एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि वाहन में सवार आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त गौनियारों निवासी वाहन चालक महेश राम एवं चम्पावत जिले के खटोली निवासी गोमती देवी पत्नी त्रिलोक सिंह और गौरव सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह के रूप में हुई है। उधर घायलों में ल्वाड़ ग्राम सभा निवासी मोहन सिंह, जगदीश, विनोद सिंह, हयात मटियाली, महिपाल, जगदीश एवं चम्पावत निवासी त्रिलोक सिंह एवं राजदीप सिंह शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक राम सिंह कैड़ा और पुलिस विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। विधायक ने जिलाधिकारी से वार्ता कर मृतकों का पोस्टमार्टम ओखलकांडा में ही कराने की सहमति भी प्राप्त कर ली है।