Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार में तीन दिन पहले लापता हुए दो मासूम बच्चों के शव एक कार से बरामद हुए। दोनों बच्चे शुक्रवार सुबह से गायब थे। परिजनों ने बताया कि वो घर के बाहर ही खेल रहे थे, लेकिन थोड़ी देर बाद उनका कुछ पता नहीं चला। रविवार रात बच्चों की लाश घर के पास में खड़ी कार से बरामद हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रही है। मरने वाले बच्चों की शिनाख्त 7 साल के अरहान और 8 साल के फरहान के रूप में हुई। दोनों रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहते थे और चचेरे भाई थे। शनिवार को अरहान के पिता कुरबान ने पुलिस को दोनों की गुमशुदगी की तहरीर दी थी।