उत्तराखंड से आया है ये शर्मनाक वीडियो..शराब के लिए उड़ गई कर्फ्यू की धज्जियां..देखिए

सोमवार को जब सख्त कोरोना कर्फ्यू लगने की खबर आई तो शराब के शौकीनों का तो जैसे चैन ही छिन गया। लोग फौरन नजदीकी ठेके की तरफ दौड़ पड़े।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital Liquor Store: Crowd thronged liquor store in Nainital
Image: Crowd thronged liquor store in Nainital

नैनीताल: राज्य सरकार ने उत्तराखंड में 11 मई से 18 मई तक सख्त कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। यह कोरोना कर्फ्यू आज से प्रभावी हो गया। सोमवार को जब सख्त कोरोना कर्फ्यू की खबर आई तो शराब के शौकीनों का तो जैसे चैन ही छिन गया। लोग फौरन नजदीकी ठेके की तरफ दौड़ पड़े। यानी जान जाए तो जाए, लेकिन शराब मिलती रहनी चाहिए। इस दौरान कई जगह दुकानों के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। ऐसी ही कुछ तस्वीरें नैनीताल के हल्द्वानी से आई हैं। जहां नैनीताल रोड पर डोलमार के पास देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों में भारी भीड़ देखी गई। शराब के शौकीन कोरोना कर्फ्यू और सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते नजर आए। शराब ठेकों के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा थे। सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में तो जैसे इन लोगों को पता ही नहीं था या शायद शराब लेने की कुछ ज्यादा ही जल्दी थी।

यह भी पढ़ें - पहाड़ में खाकी ने पेश की मिसाल..संकटकाल में 22 बेसहारा बुजुर्गों को गोद लिया
नैनीताल के अलावा हल्द्वानी और भीमताल में भी शराब की दुकानों के खुलने से पहले ही लोग सैकड़ों की तादाद में जमा हो गए थे। ठेके खुले तो शराब खरीदने के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गयी। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ी। शराब खरीदने के लिए लोग अपने वाहनों से शराब ठेके तक पहुंचे थे। ऐसे में कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। दुकानों के बाहर शराब लेने के लिए भीड़ उमड़ रही थी। कुछ दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। नैनीताल के ज्योलीकोट में शराब की दुकान के बाहर भारी भीड़ लगने से सड़क पर भयंकर जाम लग गया। कुल मिलाकर नजारा वैसा ही है जैसा पिछली बार लॉकडाउन के बाद शराब की दुकानें खोलने पर हुआ था। बता दें कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 11 मई से 18 मई तक पूरे प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लागू कर दिया है। इस दौरान शराब की दुकानें भी बंद रहेंगी।