Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में युवाओं के लिए एक बेहतर खबर है। कोरोना काल में आपके लिए भर्ती का एक सुनहरा मौका आया है। दरअसल राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 507 पदों पर भर्तियां होनी है। इसके लिए उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। इन पदों पर भर्ती के लिए आप उपनल को ईमेल कर सकते हैं। इसके तहत राज्य के अलग-अलग जिलों के अस्पतालों में अलग अलग पदों पर भर्ती होनी है। कहां कितनी भर्ती होनी है, ये भी हम आपको बता रहे हैं। टिहरी में 21, चमोली में 6, हरिद्वार में 55, रुद्रप्रयाग में 16, पौड़ी में 86, देहरादून में 70, बागेश्वर में 7, अल्मोड़ा में एक, चंपावत में 17 और नैनीताल में 228 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिन पदों के लिए ये अस्थाई भर्ती निकाली गई है..उसमें फार्मेसिस्ट, लैब अटेंडेंट, आशुलिपिक, गनमैन, सफाई कर्मी, ड्राइवर कम मैकेनिक, वार्ड बॉय, वार्ड आया, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और ओटी टेक्निशियन शामिल है। नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है। आप उपनल की वेबसाइट पर भर्ती की पूरी जानकारी देखकर आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें - गुड न्यूज: देहरादून को अनिल बलूनी ने बड़े संकट से बचाया..15 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दिलाई