Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील वीडियो पोस्ट करने के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है। सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आपको बता दें कि यह मुकदमा गृह मंत्रालय के निर्देश पर दर्ज हुआ था और अब पुलिस गहराई से पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की पहचान कृष्ण यादव के रूप में हुई है जो कि खंजरपुर का निवासी है। बता दें कि आरोपी कृष्ण यादव इंस्टाग्राम पर बच्चों के अश्लील वीडियो पोस्ट करता था और उसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री डालने वालों पर गृह मंत्रालय की तरफ से एक नेशनल साइबर क्राईम रिर्पोटिंग पोर्टल का संचालन किया जा रहा है और इस पोर्टल के अंतर्गत इंटरनेट मीडिया पर बच्चों का जोड़ी अश्लील सामग्री को चिन्हित किया जाता है।