Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में इंसानियत शर्मसार हुई है। चंपावत में पुलिस ने नवविवाहिता के साथ दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या के आरोप में उसके पति एवं सास को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों आरोपियों ने नवविवाहिता के ऊपर दहेज को लेकर लेकर दबाव बनाया और उसका उत्पीड़न करने के बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी। चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। दरअसल लोहाघाट के ग्राम पाटन के निवासी मनोज कुमार ने 26 अप्रैल 2021 को नजदीकी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री के साथ दहेज को लेकर उसके ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न किया और फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका के पिता ने तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सपना का विवाह बीते 2020 को 9 जून को अनिल कुमार के साथ हुआ था।