Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: उत्तराखंड से एक बुरी खबर सामने आ रही है। अल्मोड़ा के जिला महिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ दीपक गर्ब्याल कोरोना के खिलाफ जिंदगी की जंग हार गए हैं और उनका निधन हो गया है। जी हां, कोरोना की शुरुआत से ही वे लगातार जी-जान से ड्यूटी कर रहे थे मगर वे खुद इस वायरस की चपेट में आ गए और उन्होंने बीते गुरुवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दीपक गर्ब्याल बीते 3 वर्षों से अल्मोड़ा जिले के महिला जिला अस्पताल में प्रभारी सीएमएस के पद पर तैनात थे। कोरोना की चपेट में आने के बाद वे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हो गए थे जहां पर उन्होंने कल आखिरी सांस ली। उनकी मौत की खबर सुनकर अल्मोड़ा जिला और महिला अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी कर्मचारियों के बीच में शोक की लहर छा गई है। आपको बता दें कि डॉ दीपक गर्ब्याल मूल रूप से धारचूला के निवासी थे और बीते 3 सालों से वे अल्मोड़ा के जिला महिला अस्पताल में सीएमएस के तौर पर अपनी ड्यूटी कर रहे थे।