उत्तराखंड: भीषण हादसे में उजड़ा परिवार..बाइक पर सवार पति की मौत, पत्नी घायल

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त 32 साल के अजय के रूप में हुई। बीते दिन अजय अपनी पत्नी संग गैस एजेंसी पर गया था, पर किसे पता था वहां से लौटते वक्त पति-पत्नी का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Bike accident in Udham Singh Nagar
Image: Bike accident in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: कोरोना कर्फ्यू के दौरान गाड़ियों के पहिए थमे हुए हैं, इसके बावजूद जगह-जगह से सड़क हादसों की खबरें आ रही हैं। बीते दिन ऊधमसिंहनगर के गदरपुर में भी एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पत्नी के साथ बाइक से गैस सिलेंडर भराने गए युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त 32 साल के अजय कुमार पुत्र कर्म सिंह के रूप में हुई। अजय का परिवार ग्राम मोतियापुरा में रहता है। बीते दिन अजय अपनी पत्नी आशा के साथ बाइक से बुध बाजार स्थित गैस एजेंसी पर आया हुआ था, पर किसे पता था वहां से लौटते वक्त पति-पत्नी का साथ हमेशा के लिए छूट जाएगा। दुर्भाग्य से ऐसा ही हुआ।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना ने तोड़े रिकॉर्ड..हिमालयी राज्यों में टॉप पर, देशभर में 7वां स्थान
गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर न मिलने पर पति-पत्नी गांव वापस लौट रहे थे। तभी ग्राम डोंगपुरी स्थित शांति एग्रो इंडस्ट्री के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसा होते ही पति-पत्नी सड़क पर गिर पड़े। अजय वाहन की चपेट में आ गया था। हादसे में घायल पति-पत्नी सड़क पर पड़े-पड़े कराह रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही अजय की मौत हो गई थी। जबकि आशा मामूली रूप से घायल हुई है। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। रुद्रपुर में पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। वहीं एक दूसरे मामले में बाजपुर में महिला को टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला के बेटे ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 3 मई को एक बाइक सवार ने क्षेत्र में रहने वाली महिला को टक्कर मार दी थी। अब पीड़ित के बेटे ने आरोपी बाइक सवार कृपाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।