उत्तराखंड में ओलंपियन सुशील कुमार की तलाश शुरू..धनखड़ हत्याकांड के बाद से है फरार

कुछ दिन पहले सुशील के करीबी भूरा ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि सुशील कुमार हरिद्वार में छिपा है। पहलवान सुशील की आखिरी लोकेशन भी हरिद्वार में ही मिली थी।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Sushil Kumar: Haridwar police is looking for Sushil Kumar
Image: Haridwar police is looking for Sushil Kumar

हरिद्वार: पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में फरार चल रहे ओलंपियन सुशील कुमार के बारे में अब तक कोई पक्की खबर नहीं मिल पाई है। पिछले दिनों सुशील कुमार के उत्तराखंड के हरिद्वार में छिपे होने की बात सामने आई थी। तब से दिल्ली पुलिस हरिद्वार में डेरा डाले हुए है। दिल्ली पुलिस इस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है। हरिद्वार पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने इस बारे में आधिकारिक रूप उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है, न ही कोई मदद मांगी है। हां, ये जरूर है कि दिल्ली पुलिस की टीम हर संभावित जगह पर हत्या के आरोपी सुशील कुमार को ढूंढ रही है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवानों के दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष के दौरान पहलवान सागर धनखड़ की हत्या कर दी गई थी।

यह भी पढ़ें - गुड़ न्यूज: उत्तराखंड में आज 5034 लोगों ने जीती कोरोना से जंग..देखिए लेटेस्ट रिपोर्ट
इस मामले में ओलंपियन सुशील कुमार समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। कुछ दिन पहले सुशील के करीबी भूरा ने दिल्ली पुलिस को बताया था कि सुशील हरिद्वार में छिपा है। तब से दिल्ली पुलिस की टीम हरिद्वार में सुशील कुमार की तलाश कर रही है। ये भी बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की एक टीम हरिद्वार से वापस लौट चुकी है, जबकि दूसरी टीम शनिवार को भी हरिद्वार में मौजूद रही। दिल्ली पुलिस अपने तरीके से हरिद्वार में सुशील की तलाश कर रही है। हरिद्वार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दिल्ली पुलिस ने मामले को लेकर उनसे संपर्क नहीं किया है, न ही मदद मांगी है, बावजूद इसके सूचनाओं को चेक कराया जा रहा है। आपको बता दें कि सुशील कुमार की आखिरी लोकेशन हरिद्वार में मिली है। तब से दिल्ली पुलिस की टीम हरिद्वार में है और सुशील कुमार के करीबियों पर नजर रख रही है।