उत्तराखंड: एक दानवीर ने अस्पताल को दिए 1 करोड़ के ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर..नाम भी नहीं बताया

संकट की इस घड़ी में नैनीताल जिले में एक अद्भुत काम हुआ है। तमाम लोगों की नौटंकी के बीच एक गुप्त दान दाता ऐसा भी है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Nainital News: 1 crore secret donation in Nainital
Image: 1 crore secret donation in Nainital

नैनीताल: इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस चरम पर है। संकट की इस घड़ी में नैनीताल जिले में एक अद्भुत काम हुआ है। तमाम लोगों की नौटंकी के बीच एक गुप्त दानदाता ऐसा भी है, जिसने एक झटके में ही नैनीताल जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग पूरी कर दी। जी हां नैनीताल में एक व्यक्ति ने बीडी पांडे अस्पताल को 210 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का गुप्त दान किया है। बाजार में इसकी कीमत 1 करोड़ बताई गई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नैनीताल भी पहुंच चुके हैं। बताया गया है कि ये व्यक्ति विदेश में रहता है और अपना नाम जाहिर न करने की इच्छा जताई है। इस संकट की घड़ी में कुछ लोग ऐसे हैं जो थोड़ी सी मदद कर अपनी खबर सुर्खियों में चाहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो करोड़ों का दान कर रहे हैं और अपना नाम किसी को बताना नहीं चाहते। दानदाता ने एक झटके में नैनीताल जिले में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की समस्या को हल कर दिया। बीडी पांडे अस्पताल के सीएमएस डॉ केएस धामी ने इस गुप्त दान की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विदेश में रहने वाले एक व्यक्ति ने एक संस्था के जरिए यह मदद पहुंचाई है। इस मदद के बाद अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की एक बहुत बड़ी खेप पहुंची है, जिससे कोरोनावायरस से जूझ रहे मरीजों को लाभ होगा। वास्तव में ऐसे लोग हमारे और हमारे समाज के लिए एक उदाहरण की तरह है। इन्हें फरिश्ता कहा जाए तो कोई बड़ी बात नहीं।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में मौसम विभाग का यलो अलर्ट..5 जिलों में गर्जना के साथ भारी बारिश की चेतावनी