Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड का मैदानी जिला हरिद्वार। रविवार को यहां एक युवक की अधजली लाश बरामद हुई। मरने वाला युवक एक हफ्ते से लापता था। क्षेत्र में हुए इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई सन्न था। हर किसी के मन में यही सवाल था कि युवक की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस की जांच आगे बढ़ी तो सोमवार को इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी। मरने वाले युवक की पहचान रानीमाजरा गांव के रहने वाले संजीव के रूप में हुई। वो एक हफ्ते से लापता था। रविवार को उसकी अधजली लाश पथरी के जंगल से बरामद हुई। इस मामले में पुलिस ने संजीव की पत्नी अंजना और उसके प्रेमी धनपुरा गांव निवासी शिव कुमार को गिरफ्तार किया है।