Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: कोरोना काल में लोगों की जान पर बन आई है। पुलिसकर्मियों का काम भी बढ़ गया है, साथ ही उनके संक्रमित होने का खतरा भी। पुलिस किसी तरह तकनीक की मदद से लोगों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास में जुटी है। इसके लिए कुछ वॉट्सएप हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं, लेकिन कुछ गलीच लोग इन नंबर्स पर भी अपनी घटिया सोच और घिनौनेपन का प्रदर्शन करने से बाज नहीं आ रहे। एक खबर के मुताबिक देहरादून में ऐसे ही किसी शख्स ने पुलिस द्वारा जारी एक हेल्पलाइन नंबर पर अश्लील फोटो और वीडियो भेज दिए। जिस नंबर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजे गए वो महिला हेल्पलाइन से जुड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 प्रभारी की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच शुरु कर दी गई है। चलिए पूरा मामला बताते हैं। दरअसल उत्तराखंड पुलिस द्वारा मेडिकल उपकरण की कालाबाजारी की शिकायतों और अन्य सहायता के लिए एक वॉट्सएप नंबर जारी किया गया है।