उत्तराखंड में IAS-PCS अफसरों के तबादले..जानिए किसे कहां मिली तैनाती

आज 6 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं.
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
IAS transferred Uttarakhand: IAS PCS officers transferred in Uttarakhand
Image: IAS PCS officers transferred in Uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड शासन ने आज 6 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है। इसमें आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि किन किन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
आईएएस आकांक्षा वर्मा को डिप्टी कलेक्टर टिहरी से हटाया गया। उन्हें डिप्टी कलेक्टर उधम सिंह नगर और आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
आईएएस विशाल मिश्रा को नगर आयुक्त काशीपुर के अतिरिक्त प्रभार से हटाया गया।
पीसीएस अधिकारी देव कृष्ण तिवारी से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग देहरादून हटाया गया।
सचिवालय सेवा के अधिकारी सुरेश चंद्र जोशी को अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है। वो पीसीएस अधिकारी देव कृष्ण तिवारी की जगह लेंगे।
पीसीएस अधिकारी अनिल कुमार चन्याला को डिप्टी कलेक्टर चमोली से हटाकर प्रधान प्रबंधक नादेही चीनी मिल की जिम्मेदारी दी गई है।
पीसीएस अधिकारी सीमा विश्वकर्मा को डिप्टी कलेक्टर चमोली से हटाकर डिप्टी कलेक्टर अल्मोड़ा का प्रभार दिया गया.
यह भी पढ़ें - चमोली में भारी बारिश से पैदा हुआ बिजली संकट, 350 गांवों में ब्लैक आउट