उत्तराखंड: भीमताल रोड पर सुसाइड प्वॉइंट के पास खाई में गिरी कार..1 मौत, 3 की हालत गंभीर

यहां सुसाइड प्वांइट के पास देर रात 12 बजे के करीब एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital news: Car fallen in ditch in nainital
Image: Car fallen in ditch in nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद हादसे की खबर सामने आई है। यहां सुसाइड प्वांइट के पास देर रात 12 बजे के करीब एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात 12 बजे के करीब एक कार सुसाइड प्वांट के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में ललित मोहन जोशी उम्र 28 वर्ष, हरेंद्र सिंह उम्र 38 वर्ष, नंदा बल्लभ भट्ट उम्र 53 वर्ष, और गणेश दत्त भट्ट उम्र 54 वर्ष सवार थे। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को इस बारे में खबर की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद खाई में पड़े लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को निकाला गया और सीएचसी भेजा गया। दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। इस बीच गणेश दत्त भट्ट की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें - गर्व है: उत्तराखंड शहीद मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी बनेंगी आर्मी अफसर