उत्तराखंड पुलिस महकमे में शोक की लहर..महिला पुलिस अफसर कंचन की सड़क हादसे में मौत

नैनीताल एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
Kanchan Samanta News: Police officer Kanchan Samant dies in Kichha
Image: Police officer Kanchan Samant dies in Kichha

नैनीताल: उत्तराखंड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। इस खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। दरअसल नैनीताल एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला पुलिस अफसर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा की रहने वाली महिला पुलिस अफसर कंचन सामंत नैनीताल एसएसपी ऑफिस में कार्यरत थी। उनकी उम्र 39 वर्ष थी। शनिवार की शाम को ड्यूटी करने के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने घर के लिए निकली थी। रात के 9:00 बजे के करीब किच्छा तीसरी मिल के पास उनकी स्कूटी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल चंद्र मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मृतका के भाई ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचन की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कंचन अपने बच्चे के साथ मायके में ही रहती थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर महिलाओं के झांसे में न आएं..आप हो सकते हैं हनीट्रैप के शइकार