उत्तराखंड: अपनी बेटी से मिलने जा रही थीं ASI कंचन..दर्दनाक सड़क हादसे में हुई मौत

नैनीताल एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Kanchan Samanta News: ASI Kanchan Samant dies in Kichha
Image: ASI Kanchan Samant dies in Kichha

नैनीताल: एक मां अपनी बेटी से मिलने जा रही थी। दिल में कई बातें चल रही थी कि बिटिया से आज क्या बात करूंगी..लेकिन एक भीषण हादसे ने एक बेटी को एक मां से अलग कर दिया। इस खबर के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है। दरअसल नैनीताल एसएसपी ऑफिस में तैनात महिला एएसआई की घर लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला पुलिस अफसर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पुलिस महकमे में शोक की लहर है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक खटीमा की रहने वाली महिला पुलिस अफसर कंचन सामंत नैनीताल एसएसपी ऑफिस में कार्यरत थी। उनकी उम्र 39 वर्ष थी। शनिवार की शाम को ड्यूटी करने के बाद वह अपनी स्कूटी से अपने घर के लिए निकली थी। दरअसल उनको अपने मायके जाना था क्योंकि वहां बेटी इंतजार कर रही थी। रात के 9:00 बजे के करीब किच्छा तीसरी मिल के पास उनकी स्कूटी एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल चंद्र मोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद मृतका के भाई ने उनकी शिनाख्त की। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कंचन की मौत के बाद उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि कंचन अपनी बच्ची के साथ मायके में ही रहती थी।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब मासूम बच्चों पर मंडराया कोरोना का खतरा..20 दिनों में 2044 बच्चे पॉजिटिव