उत्तराखंड में करवट बदलने वाला है मौसम..9 जिलों में आज और कल बारिश-बर्फबारी का अलर्ट..

इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की है।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand snowfall: Chance of rain-snowfall in 9 districts of Uttarakhand
Image: Chance of rain-snowfall in 9 districts of Uttarakhand

चमोली: उत्तराखंड में बरसात लगातार जारी है। बीते दिनों देखने को मिल आता है कि भारी बारिश से यहीं कहीं कहीं भूस्खलन तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं सामने आई। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर की है। 23 मई को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, देहरादून और टिहरी गढ़वाल जिलों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। इसके अलावा ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की भी संभावनाएं हैं। इसके अलावा मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक 24 मई को भी उत्तराखंड में कुछ ऐसा ही हाल रहेगा। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में मौसम लगातार बदलता जा रहा है। कुछ वक्त पहले ही चक्रवाती तूफान टॉक्टे का असर भी उत्तराखंड में देखने को मिला। अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने 23 मई और 24 मई को उत्तराखंड के कई जिलों में और बर्फबारी की संभावनाएं जताई है।
यह भी पढ़ें - पहाड़ में बुरी तरह फैला कोरोना, उत्तराखंड में अब हर चौथा मामला पहाड़ों से..पढ़िए पूरी रिपोर्ट