Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: मनुष्य के घरों में कैद होने के बाद् प्रकृति एक बार फिर से खुलकर सांस ले रही है। कोविड कर्फ्यू में मनुष्य के अनुपस्थिति में प्रकृति खुलकर अपने रंग दिखा रही है और कई पक्षी एवं जंगली जानवर इन दिनों खुलकर सामने आ रहे हैं। बात की जाए विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट पार्क की तो यहां पर भी आए दिन पक्षी एवं जीव जंतु विचरण करते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों कॉर्बेट पार्क का जंगल वन्य जीव एवं पक्षियों के अनुकूल हो गया है। इसी बीच जिम कॉर्बेट पार्क के अंदर उत्तरी अफ्रीका का इजिप्शियन वल्चर देखा गया है। बता दें कि गर्मियां शुरू होते ही उत्तरी अफ़्रीका एवं अन्य जगहों से कई पक्षी यहां पर रुख करते हैं और इजिप्शियन वल्चर भी इन्हीं पक्षियों में से एक है और इन्होंने कॉर्बेट पार्क में आजकल अपना दायरा बढ़ा दिया है। बता दें कि इजिप्शियन वल्चर कॉर्बेट के झिरना जोन में दिखाई दिया है। इससे पहले यह पक्षी जिम कॉर्बेट के ढिकाला में भी दिखाई दिया था। इसके बाद जिम कॉर्बेट पार्क प्रशासन में निगरानी को बढ़ा दिया है।