Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: नैनीताल में एक परिवार के साथ बड़ा हादसा हो गया। यहां दुल्हन को वापस लेकर लौट रही बारात की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हे के पिता की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर जैसे ही शादी वाले घर में पहुंची, वहां मातम पसर गया। जिस घर में कुछ वक्त पहले तक मांगल गीत गाए जा रहे थे, दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही थीं, वहां से चीख और रोने की आवाजें सुनाई देने लगीं। हादसा बोहरा कुन के पास हुआ। जहां बारात की कार 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस से मिली जानकारी के हल्द्वानी के लालकुआं में रहने वाले गणेश दत्त भट्ट के बेटे की शादी देवीधुरा में रहने वाली युवती से तय हुई थी। तय दिन पर बारात देवीधुरा पहुंची। वहां शादी की सारी रस्में निभाने के बाद गणेश दत्त बेटे और बहू के साथ हल्द्वानी वापस लौट रहे थे