Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्यादातर शिक्षकों का मानना है कि छात्रों के भविष्य और आगे की पढ़ाई को देखते हुए मुख्य विषयों की परीक्षा जरूरी है, लेकिन बच्चों की सुरक्षा उससे भी ज्यादा जरूरी है। शिक्षा विभाग 12वीं की परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप कराने पर भी विचार कर रहा है। इस बीच परीक्षा की डेट को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की परीक्षा जून के आखिरी सप्ताह में या जुलाई के पहले सप्ताह में शुरू हो सकती है। 12वीं की बोर्ड परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिसमें जरूरी फैसले लिए गए। बैठक में 12वीं की बोर्ड परीक्षा कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। आगे भी पढ़िए