Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: तमाम विवादों के बीच बाबा रामदेव का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो पुराना है लेकिन इस वीडियो में रामदेव कह रहे हैं कि किसी में दम नहीं जो रामदेव को अरेस्ट कर सकें। रामदेव और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के बीच विवाद चल रहा है और थमने का नाम नहीं ले रहा। आईएमए के द्वारा रामदेव को मानहानि का नोटिस भेजा गया है। इसके साथ ही कार्यवाही करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस बीच रामदेव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें रामदेव कह रहे हैं कि किसी के बाप में दम नहीं जो रामदेव को अरेस्ट कर सके। उधर सोशल मीडिया पर अरेस्ट बाबा रामदेव ट्रेंड कर रहा है। उधर बाबा रामदेव के मसले पर सरकार ने चुप्पी साधी हुई है। मुख्य विपक्षी दल इस मामले में आक्रामक है और रामदेव के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। आगे देखिए वीडियो