Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: राज्य वर्तमान में इस गंभीर महामारी से जूझ रहा है और पुलिस विभाग लगातार लोगों की सेवा में जुटा हुआ है। मगर इस मुश्किल समय में भी पुलिस विभाग के कुछ ऐसे लापरवाह पुलिसकर्मी हैं जो कि खाकी पर कलंक लगा रहे हैं और लगातार पुलिस का नाम खराब कर रहे हैं। ऐसे पुलिसकर्मी आए दिन उत्तराखंड की पुलिस को बदनाम कर रहे हैं। यह पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान लगातार नियमों का उल्लंघन करते हैं और लापरवाही से ड्यूटी करते हैं । ऐसे ही मुफ्त की रोटियां तोड़ने वाले और ड्यूटी को हल्के में लेने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सख्त हो गया है उत्तरकाशी का पुलिस प्रशासन। यहां एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त एक्शन लिया है। हाल ही में उत्तरकाशी जिले में ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन करने वाले 3 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बता दें कि यह तीनों पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरत रहे थे और ड्यूटी के दौरान यह तीनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में धुत थे जिसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है।