Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार: एलोपैथी बनाम आयुर्वेद को लेकर छिड़े संग्राम के बीच योगगुरु बाबा रामदेव के आचार्यकुलम पर गंभीर आरोप लगे हैं। बाबा रामदेव के आचार्यकुलम में पढ़ रहे कुछ बच्चों के अभिभावकों का आरोप है कि आचार्यकुलम प्रबंधन ने उनके बच्चों को उन्हें सौंपने से इनकार कर दिया था। बात बढ़ी तो पीड़ितों ने छत्तीसगढ़ के सीएम से मदद मांगी। बहरहाल छत्तीसगढ़ के गोरियाबंद जिले से आई टीम और अभिभावकों को हरिद्वार प्रशासन की मदद से बच्चे सौंप दिए गए हैं। अभिभावक तीनों बच्चों को लेकर छत्तीसगढ़ रवाना हो गए हैं। हरिद्वार के मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. आनंद भारद्वाज ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अभिभावकों ने लिखित शिकायत के माध्यम से गुरुकुलम प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि गुरुकुलम में पढ़ रहे उनके बच्चों को अभिभावकों के सुपुर्द नहीं किया जा रहा.