उत्तराखंड: शादी के नाम पर करता रहा मंगेतर से दुराचार, शादी वाले दिन बारात ही नहीं आई

27 मई को युवती की शादी थी, परिवार वाले बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लड़का धोखेबाज निकला। अब दुल्हन ने मंगेतर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। जानिए पूरा मामला
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Nainital police: Deception in Nainital on the name of marriage to a woman
Image: Deception in Nainital on the name of marriage to a woman

नैनीताल: उत्तराखंड का खूबसूरत शहर नैनीताल। यहां रहने वाली एक युवती की क्षेत्र में ही रहने वाले युवक से शादी तय हुई थी। सगाई के बाद युवक अपनी मंगेतर को अलग-अलग शहरों के होटलों में ले गया। वहां युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए, युवती विरोध करती तो युवक कहता कि अब शादी में कुछ ही दिन बचे हैं। युवती भी उस पर भरोसा कर बैठी। 27 मई को युवती की शादी थी, परिवार वाले बारात का इंतजार कर रहे थे, लेकिन लड़का धोखेबाज निकला। तय तिथि पर युवक बारात लेकर नहीं आया। शादी से भी इनकार कर दिया। पीड़ित युवती ने अब पुलिस में युवक व उसके परिजनों के खिलाफ तहरीर देकर इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। मामला कुंडेश्वरी क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसकी शादी कुंडा क्षेत्र में रहने वाले युवक से तय हुई थी।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: भोले भाले युवकों को दिखाया नौकरी का ख्वाब, ठगे लाखों रुपये..सावधान रहें
शादी की तय तिथि से तीन दिन पहले भी मंगेतर ने युवती के साथ उसके घर में संबंध बनाए थे। युवक ने दिल्ली, रामनगर, जिम कॉर्बेट और काशीपुर के होटलों में ले जाकर भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 27 मई को शादी होनी थी। इधर शादी से कुछ दिन पहले युवक अपने पिता के साथ युवती के घर पहुंचा और दहेज में 10 लाख रुपये मांगे। युवती के पिता ने 5 लाख रुपये दे भी दिए। शादी के तीन दिन पहले युवक फिर पीड़ित के घर आया और कहने लगा कि पांच लाख रुपये, कार और बुलेट दहेज में मिलने के बाद ही शादी होगी। शादी वाले दिन युवती दुल्हन बनकर बारात के आने का इंतजार करती रही, लेकिन बारात नहीं आई। अब पीड़ित और उसके परिजनों ने युवक और उसके घरवालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।