Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
नैनीताल: देशसेवा के मामले में उत्तराखंड के नौजवानों का कोई जवाब नहीं। यहां के बेटे ही नहीं बेटियां भी देशसेवा की राह पर चलकर प्रदेश का मान बढ़ा रही हैं। नैनीताल की रहने वाली नैनिका रौतेला पहाड़ की ऐसी ही होनहार बिटिया हैं। नैनिका का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। अब वो भारतीय नौसेना का हिस्सा बन देश की सेवा करेंगी। शुक्रवार को घोषित परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर होने से शहर के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाली नैनिका पढ़ाई में बचपन से ही अव्वल रहीं। उन्होंने कक्षा छह तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से की। बाद में सेंट मैरी से इंटर किया। स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की में एडमिशन लिया और इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। वर्तमान में नैनिका बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंसर गुड़गांव में गूगल के लिए बतौर इंजीनियर सेवा दे रही हैं।