Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में नशे के खिलाफ अभियान चल रहा है। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए एसओजी टीम दूसरे राज्यों में भी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में स्टेट टास्क फोर्स की टीम ने बरेली में एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार देर रात हुई इस कार्रवाई की भनक मिलते ही महिला का पति घर से फरार हो गया। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। मामला बरेली के फतेहगंज का है। डीआईजी एसटीएफ नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि मार्च में एसटीएफ ने हरिद्वार के श्यामपुर में दो नशा तस्करों को 577 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वो स्मैक यूपी के जिला बरेली, फतेहगंज में रहने वाले रिजवान से खरीदकर लाए थे। दोनों युवक रिजवान से पहले भी कई बार स्मैक खरीद चुके थे। कुछ पैसा वो रिजवान को नगद देते थे, जबकि कुछ बैंक खाते में ट्रांसफर करते थे।