Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देश भर के कई युवाओं का सपना है भारतीय सेना में शामिल होने का और अपने देश की सेवा करने का। ऐसे ही महत्वकांक्षी युवाओं के लिए सेना में जुड़ने का एक सुनहरा अवसर इंडियन आर्मी लेकर आई है। सेना लेह और करगिल के युवाओं के लिए सेना से जुड़ने का अवसर लेकर आई है। भारतीय सेना ने 8वीं, 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं और देशभर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का यह सुनहरा अवसर दिया है। अगर आप का भी सपना भारतीय सेना से जुड़कर देश की सेवा करने का है तो यह मौका अपने हाथ से ना जाने दें। युवाओं के लिए लेह और कारगिल में भर्ती के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया है और इसमें देश भर से भी तमाम युवा भाग ले सकते हैं। 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए यह भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने की आखिरी डेट 8 जून 2021 है। देश भर के तमाम योग्य उम्मीदवार आर्मी के विभिन्न पदों के लिए भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट http://joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि किन पदों पर भारतीय सेना ने भर्तियां निकाली हैं।